Uncategorized
Trending

नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद।।

पिता जिनके गोवर्धन दास हैं,
उनकी माता कमलेश बाई हैं।
चन्दरशेखर आजाद उसका नाम है,
रावण ‘विरोध’ उसकी पहचान है।।

नगीना से वो सांसद चुने हुए है,
संसद में बहुजन की आवाज़ बने है।
जय भीम का वो यहाँ नारा देकर,
शिक्षा,स्वास्थ्य की बात करते है।।

जो सदैव संघर्षो में पला बढा,
अपमान का जिसने जहर पिया।
भीम आर्मी का यूं संस्थापक बना,
एएसपी का यूं नव निर्माण किया।।

जब दलित घरों को राख किया,
तब प्रशासन नींद में सोया रहा।
जैल भरो आंदोलन शुरू किया,
सरकार को उसने मजबूर किया।।

जहाँ बहुजन अत्याचार होता,
हमें आजाद खड़ा वहाँ मिलता।
न्याय की वो सदैव बात करता,
बहुजन हित को यूं आगे रखता।।

जन जागृति के साथ ही हमको,
शिक्षा,स्वास्थ्य पर काम करना है।
मन्नू मर्यादा की नित यूं रक्षा करके,
ऐसे बहुजन को आगे बढाना है।।


मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया, डीडवाना, राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *