Uncategorized
Trending

हैवानियत का नंगा नाच।।

गंगानगर जिला मुख्यालय पर,
हैवानियत का नंगा नाच हुआ।
तेरह साल की बच्ची के साथ,
दरिंदगी का खुला खेल हुआ।।

तेरह वर्षीय मासूम बच्ची,
अपने घर को जा रही थी।
आॅटो चालक रामबाबू ने,
उसे वहाँ होटल में बेच दिया।।

बस होटले नित बदलती रही,
हैवानियत यूं ही चलती रही।
३२ दरिंदो ने मिलकर उसको,
जानवर की तरह नोचते रहे।।

जब अपहरण की रपट लिखी,
पुलिस हरकत में यूं तब आयी।
उसकी लोकेशन को ट्रेस करके,
दरिंदो से उसको मुक्ति दिलायी।।

८ लोगो को गिरफ्तार किये,
कुछ अभी भी बाहर घुम रहे।
होटल पर बुलडोजर चला रहे,
सख्त कारवाही की बात कर रहे।।

१२० होटल खुलेआम चल रहे,
बस ४० होटल रजिस्टर्ड मिले हैं।
फिर कोई मासूम शिकार होगी,
तब होटलो पर कारवाही होगी।।

अगर किसी नेता की बच्ची शिकार होती,
पुलिस दंंरिंदो का एनकांउटर करती।
तुरंत सख्ती से कार्यवाही होती।
फिर ना कोई बच्ची जाल में फंसती।।

खुले आसमान में इस तरह, मासूम की चीखेंं गुँजती रहेगी।
फिर कहीं से बेबस लाचार को,
बचाने की पुकार हमें सुनाई देगी।।


मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *