Uncategorized
Trending

विश्व जनसंख्या दिवस

विश्व जनसंख्या दिवस – World Population Day
आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सभी सम्मानित व्यक्तियों, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े विशिष्ट लोगों, सभी कर्मठ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को मेरा प्रात: काल का नमस्कार, आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन ।

जैसा कि आप सबको मालूम है कि आज 11 जुलाई का दिन सारे विश्व में विश्व जनसंख्या दिवस के रूप मनाया जा रहा है। हमारे देश के सम्बंध में जनसंख्या दिवस का सीधा सम्बंध हमारे समाज में परिवार नियोजन से है। हमारे देश की बढ़ती हुई जनसंख्या, जो विश्व के देशों में चीन को पीछे छोड़ पहले स्थान पर है, देश, समाज व परिवार के समुचित विकास में निरंतर अवरोध उत्पन्न करती है। कहा गया है,
“नियोजित परिवार,
सुख का आधार”।

आज ज़रूरत है,
परिवार नियोजन के अपनाओ उपाय।
लिखो तरक़्क़ी का नया अध्याय॥

अभी तक “हम दो, हमारे दो” के सिद्धांत की बात की जाती थी, परंतु जिस तरह से महंगाई, बेरोज़गारी के साथ देश में ग़रीबी की दशा पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है इसलिए परिवारों में अब एक संतान का चलन भी शुरू हो गया है। इसी परिपेक्ष्य में हमारी सरकार की अनेकों योजनाएँ चलायी जा रही हैं, जिसमें महिलाओं, पुरुषों को प्रशिक्षित किया जाता है और इसी के तहत आशा बहनों को सारे देश में प्रशिक्षित कर स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम में पूरी पूरी सहायता ली जाती है।

वस्तुस्थिति यह है कि आशा बहने परिवार नियोजन के कार्यक्रम की रीढ़ की हड्डी हैं, जिन्हें हमें सम्मानित करना चाहिये। साथ ही सामाजिक संस्थाओं का सरकार व समाज की ओर से सम्मान करना चाहिये, ताकि इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके।
जय हिंद, जय भारत।
जनसंख्या घटाओ,
सुख समृद्धि बढ़ाओ।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
‘विद्यासागर’, लखनऊ

up

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *