
छोटा न किसी को
बड़ा परिवार चाहिए
ए साहेब हर किसीको
दुनिया में सुखी परिवार चाहिए
आपस में एक दूजे का प्यार चाहिए
न झगड़ा न किसीसे तकरार चाहिए
न किसीसे ज्यादा न कम चाहिए
एक दूजे का साथ हरदम चाहिए
ना कोई बुरा न अच्छा चाहिए
बस हर किसीका दिल सच्चा चाहिए
बस इतनी सी भगवान की मेहरबानी हो
घर में न कभी कोई परेशानी हो
चन्दे पासवान उर्फ अलबेला जी मधुबनी बिहार से,













