
12 जुलाई रविवार को नवाबों की नगरी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति द्वारा “संघर्षों का कारवाँ” साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री दुर्गेश तिवारी, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स रहे। साहित्यिक क्षेत्र में निरन्तर सक्रियता योगदान एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए डॉ मोहिनी गुप्ता को लखनऊ में डॉक्टरेट phd समतुल्य विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ ही श्रेष्ठ काव्य प्रस्तुति के लिए डॉ गुप्ता को तेजस्वी सम्मान प्रदान किया गया। डॉ मोहिनी गुप्ता के आज लखनऊ में एक साथ दो सम्मानों से पुरस्कृत होने पर पारिवारिक सदस्यों और परिचितों के बीच हर्ष की लहर है। साथ ही इस सम्मान के साक्षी बने समारोह में आए हुए मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि और अनेक गणमान्य साहित्यकार, जिनके आशीर्वाद और शुभकामनाओं से ये पल अनमोल बन गए।
डॉ मोहिनी गुप्ता ने कहा कि,” हर सम्मान मेरे लिए महत्त्वपूर्ण है और ये मेरे लिए ईश्वर और माता – पिता सहित सभी पारिवारिक सदस्यों का आशीर्वाद है। साहित्यिक क्षेत्र में मिले ये सम्मान मुझे सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे।”
ज्ञातव्य है कि डॉ मोहिनी गुप्ता पूर्व में भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा मानद उपाधि से सम्मानित हो चुकी है।













