Uncategorized
Trending

कल्प भेंटवार्ता मंच पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद को किया गया नमन

लखनऊ की वरिष्ठ साहित्यकार नीरजा नीरू कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद जयंती विशेष भेंटवार्ता में लखनऊ की प्रबुद्ध साहित्यकार श्रीमती नीरजा नीरू जी को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया।

नवाचार से प्रेरित रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में सूत्रधार कीर्ति त्यागी ने अमर बलिदानी द्वय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन से संबंधित एक प्रश्न किया। अनेकों दर्शकों में से सटीक एवं श्रेष्ठ उत्तर देने के लिए गंगोत्री उत्तराखंड से जुड़ीं श्रीमती गायत्री शर्मा को कल्प ज्ञान मेधा सम्मान अर्जित किया।

कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी, साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह, संरक्षक दिव्य गंगा सेवा मिशन डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने श्रीमती नीरजा को फायकू रचना के माध्यम से सुखमय समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

कल्पकथा परिवार के तत्वाधान में आयोजित चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *