Uncategorized
Trending

मेरी भाषा मेरा अभिमान

मेरी हिंदी भाषा,
मेरी शान है।
ये मेरी और मेरे देश की पहचान है ll

मेरी प्यारी भाषा हिंदी,
दुनिया की हर भाषाओ से महान है।
हम सब गर्व से बोले हिंदी भाषा,
यही हमारा अभिमान है।।

माँ के आँचल जैसी प्यारी,
हिंदी भाषा मेरी शान है।
इसके शब्द-शब्द में भाव बसे,
ये संस्कारो की खान है।।

हर भारतीय हिंदी भाषा बोले,
यही भारतीय होने की पहचान है।
आओ मिलकर शपथ ये ले,
हिन्दी ही हर भारतीय का सम्मान है ll

मेरी भाषा हिंदी मेरी शक्ति है,
मेरी संस्कृति की जान है।
हिन्दी मेरी मातृभाषा हैं,
हिंदी भाषा मेरा अभिमान है।।

रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
माध्यमिक शिक्षक
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी, ब्लॉक कुरई, जिला सिवनी, म. प्र.
पिन कोड 480771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *