Uncategorized
Trending

शिक्षक

शिक्षक एक उद्धारक है

मार्ग प्रशस्त करने वाला एक कारक है
दुर्गणो का एक संहारक है
ज्ञान का एक पूरक है समाज सुधारक है
शिक्षक एक उद्धारक है

शिक्षक अन्धकार मे ज्ञान की एक रोशनी है
शिक्षक एक निर्विकार सरल रूप सत्य है उदीप्त्मान सूर्य की भान्ति एक निश्चल स्नेह वक़्त है
जीवन रूपी प्रकाश का एक स्रोत है
पतवार जीवन रूपी नाव की शिक्षक आप हैं
त्याग और सहनशीलता की अमिट छाप है सभ्यता धरोहर संस्कृति की एक बेजोड़ विश्वास है
कभी ना रुकनेवाले समय की एक अनमोल धारक है
शिक्षक एक उद्धारक है

पत्थर को तराशकर मूरत करने वाले गुरु आप है
भटके को राह दिखाने वाले देवतुल्य आप है
मनु की मनुष्यता को तराशनेवाले मान आप है
पाप पुण्य का श्रोत बतानेवाले पूज्य आप है
आप ही सत्कर्मो के विचारक है शिक्षक एक उद्धारक है

गुरु आपकी महिमा निराली है देवों से पहले आपकी ही सवाली है
पथ प्रदर्शक दिग्दर्शक दूरदर्शक ही आपकी पहचान है

स्तुति आपकी है गुरु हमारा मान है

समाज है और आप समाज की शान है
सद मानवता सत्यता की एक जिन्दा कमान है
विरासत को सहेजगने का जरिया एक समान है
प्रेम त्याग सहिष्णुता को सहेजनेवाले एक धारक है
शिक्षक एक उद्धारक है शिक्षक एक उद्धारक है,,,,,,


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *