
एक तमन्ना होती है दिल में, एक चाहत जिंदा होती है मन मे,
जागते सोते देखें जातें हैं कुछ सपने,
सपनों को संजोना पड़ता है,
कुछ खोना जरूरी होता है जिंदगी में, इसलिए,
कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है ,
कभी सूलझा हुआ रहा ,
कभी उलझा हुआ रहा मैं,
ना जाने कितने हालातों में जकड़ा हुआ हुं मैं
पता ही नहीं चला कि तुमने मेरा दामन पकड़ रखा है,
इसलिए आज तक गिर गिर कर भी सम्भलता हि रहा हुं मैं ,
कभी कभी एक को कई हिस्सों में बिखरना पड़ता है,
और कभी कभी कई कई हिस्सों को भी एक होना पड़ता है,
कभी मजबूर दिल क्लेश से भरा हुआ होता है,
मगर कभी कभी मजबूर होके चेहरे को हंसना पड़ता है,
और कभी कभी
हंसी खुशी के माहौल में भी रोना पड़ता है
कभी कभी दामन में लगे हुए दाग को आंसूओं से धोना पड़ता है,
और कभी कभी हंसते हंसते आंखों को खारे पानी में भीगो ना पड़ता है।।
अच्छे लोग अक्सर इस्तेफाक से मिलतें है,
मगर इस्तेफाक कुछ लोगों को अक्सर जिंदगी में नहीं मिलता है।।
अशोक सुमन भवानी मंडी(राज.)











