Uncategorized
Trending

लोग

किस कल का निर्माण करेंगे
बेघर भूखे नंगे लोग

कफ़न हुयी चेहरों की रंगत
मरघट सी घर की बुनियादें
गाँव डूबते सैलाबों में
धुआँ बनी शहरों की बातें

आश्वासन की बैतरणी में
तिनके तिनके बहते लोग

लहू नहायी मन की भाषा
गीतों की गलियाँ वीरानी
धरती के सौदागर कितने
बेच रहे संतों की बानी

मज़हब की हिस्से दारी में
टुकड़े टुकड़े बँटते लोग

लक्ष्मी का वाहन उल्लू है
सूरज की कैसी प्रत्याशा
चूस रही है प्राण नसों से
सिंहासन की रक्त पिपासा

लोक तंत्र के प्रहरी होंगे
गूँगे अंधे बहरे लोग

के वी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *