Uncategorized
Trending

गणेश वंदना

हे गजानना गणनायक,हे गणपति सिद्धविनायक।
हे गजानना गणनायक,,,

ज्ञान के दाता बुद्धि प्रदाता
हम दीनो के भाग्य विधाता
हे दुखभंजन सुखदायक,
हे गजानना गणनायक,,,

सब देवो के देव कहाते
प्रथम तुम्ही ही पूजे जाते
हे इक़दन्ता हे विनायक,
हे गजानना गणनायक,,,

मंगलकारी दुःखहर्ता हो
संकटहारी सुखकर्ता हो
हे असुरों के संहारक,
हे गजानना गणनायक,,,

रिद्धि सिद्धि हैं संग विराजे
दूर्वा फूल हार सब साजे
हे गौरीसुत मोक्षप्रदायक,
हे गजानना गणनायक,,,

मूषक तुम्हरा वाहन है प्रिय
मोदक तुम्हरा भोजन है प्रिय
हे जनजन प्रिय अधिनायक,
हे गजानना गणनायक,,,

कोटि कोटि है तुम्हे प्रणाम
पूर्ण करो प्रभु सारे काम
हे लम्बोदर अष्टविनायक,
हे गजानना गणनायक,,,

सबके बिगड़े काज बना दो
हम भक्तों को शरण लगा लो
शंकरसुत विघ्नविनाशक,
हे गजानना गणनायक,,,

अनुजा दुबे ‘पूजा’
महाराष्ट्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *