
कोई कहे_ हिंदी ओल्ड है,
मैं कहती हूं_ हिंदी प्योर गोल्ड हैl
ओल्ड तो सोच है,
जो हिंदी को कम समझती हैl
हिंदी तो वह धड़कन है,
जो हर दिल में बसती हैl
कोई कहे_ हिंदी एंड है,
मैं कहती हूं _हिंदी तो ट्रेंड है l
हिंदी से खिलती है,
भारत की पहचान l
कोई कहे हिंदी लाइट है, मैं कहती हूं हिंदी लाइफ है l
हिंदी केवल भाषा नहीं,
यह भावों का संसार हैl
हिंदी में रिश्तो की मिठास,
हिंदी में अपना प्यार है l
ओल्ड कहने वाले सुन लो_
थिंक हमारी हिन्दी है,
फील हमारी हिंदी है,
स्पीक हमारी हिंदी है,
जिंदगी हमारी हिंदी है
हिंदी हमारी शान है,
हिंदी हमारी जान है,
हिंदी से हिंदुस्तान है,
और हिंदी हमारी पहचान है l
क्योंकि_
हिंदी सिर्फ शब्द नहीं,
हिंदी हमारे संस्कार है l
पूनम कुमारी(शिक्षिका )
मधुबनी बिहार













