Uncategorized
Trending

हिन्दी

हिन्दी हूँ भाषा रही ,जन जन की आवाज,
संस्कृत मेरी माँ रही ;वेदो की जो तात!!

गौरव मय इतिहास मेरा; गौरवमय मेरी बात
विजय पताका सी रही; राष्ट्रीय राज की बात!!

चहुंओर से सहेज कर ;बनी समृद्ध मैं आप ,
तत्सम तदभव शब्द रहे ,सदा ही मेरे साथ!!

कविता सौरठा छंद रहा; प्रेम सुधा बरसात,
उन्नति की चोटी चढ़ी साहित्यिक विधा के साथ!!

गद्य पद्य और रस सभी, सुशोभित सब अलंकार ;
मिलकर है सजा रहे ;दुल्हन सी मुझे आप!!

दिवस न एक मनाइए ; मैं नित की आसार ,
शब्द शब्द मोती मेरा, जैसे मुक्ता हार !!

सरल सरस से शब्द रहे,गूढ है जिनके भाव!
लिखिए,बोलिए और सोचिए बस हिन्दी के साथ!!

संदीप शर्मा सरल !!
देहरादून उत्तराखंड !!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *