
नकुड़, सहारनपुर, 23 सितंबर 2026। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के पावन अवसर पर ‘सनशाइन ऑफ इंडिया’ संस्था द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस क्विज प्रतियोगिता – 2026’ में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के नकुड़ क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षक एवं साहित्यकार सुनील कुमार खुराना ने उत्साहपूर्ण भागीदारी कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
संस्था की संस्थापक श्रीमती रेखा हिसार एवं समन्वयक प्रतिभा शर्मा द्वारा सुनील कुमार खुराना को ‘सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भागीदारी हरियाणा के वीर नायकों और शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह क्विज प्रतियोगिता हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, वीर सैनिकों के बलिदान और शहीदों की गाथाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के अनेक प्रतिभागियों ने भाग लेकर वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। सुनील कुमार खुराना उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी, नकुड़ में कार्यरत हैं और शिक्षा के साथ-साथ साहित्य सृजन में भी सक्रिय हैं। उनकी कविताएँ सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होती हैं। इससे पूर्व भी वे अनेक शैक्षणिक एवं साहित्यिक आयोजनों में सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सुनील कुमार खुराना ने कहा कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को देशभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने ‘सनशाइन ऑफ इंडिया’ संस्था का आभार व्यक्त किया।












