भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा ने संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत महिला कार्यक्रम में आयोजित की रंगोली , पूजा थाल सजाओ, मेंहदी लगाओ एवं लोकगीतों पर एकल नृत्य प्रतियोगिता

इटावा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा ने संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत चतुर्थ दिवस महिला कार्यक्रम में रंगोली , पूजा थाल सजाओ, मेंहदी लगाओ एवं लोकगीतों पर एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की । मुख्य अतिथि आकांक्षा मिश्रा नायब तहसीलदार जसवंत नगर एवं विशिष्ट अतिथि सुश्री मोनिका चंद्रा उपनिदेशक मेरा युवा भारत इटावा, शाखा अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश त्रिपाठी, महिला संयोजिका निशा गुप्ता, कार्यक्रम प्रायोजक सुमन दुबे ,सप्ताह प्रभारी इंदु कुलश्रेष्ठ और प्रतियोगिता प्रभारी संध्या यादव की मंच पर गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्णायक मंडल में श्वेता दुबे, सीमा श्रीवास्तव,ममता कोस्टा, इंदिरा तिवारी, सुचि पाण्डेय ने निर्विवाद निर्णय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर मुख्य अतिथि आकांक्षा मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि सुश्री मोनिका चंद्रा सहित मंचासीन दायित्वधारियो ने माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी उपस्थित लोगों ने वन्देमातरम का सस्वर गायन किया। मुख्य अतिथि को मिथलेश त्रिपाठी ने , विशिष्ट अतिथि को इंदु कुलश्रेष्ठ ने तथा परिषद् के सदस्यों ने सभी निर्णायकों को पट्टिका पहना कर एवं रोली चावल लगाकर स्वागत किया । मुख्य अतिथि आकांक्षा मिश्रा को अर्चना मिश्रा ने एवं विशिष्ट अतिथि सुश्री मोनिका चंद्रा को इंदुबाला मिश्रा ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। निर्णायकों को विमलेश शर्मा, शैलजा पाठक, मीना सक्सेना ,ममता दीक्षित, मीरा देवी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रो 0 पदमा त्रिपाठी ने मंचासीन अतिथियों का परिचय देते हुए सभी का स्वागत किया एवं भारत विकास परिषद् के स्थापना और उद्देश्य की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मुख्य अतिथि आकांक्षा मिश्रा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजनों से बच्चों में अपने भाव प्रकट करने का अवसर प्राप्त होता हैं । विद्या आपको अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। विशिष्ट अतिथि सुश्री मोनिका चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा जो बच्चे इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे थे वह मेंटल और फिजिकल फिटनेस में बहुत मजबूत हैं आप जो भी कार्य करें उसे पूर्ण मनोयोग के साथ करें। पूर्व
क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा विवेक कुलश्रेष्ठ जी ने निर्णायकों की भूमिका की प्रशंसा की और प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए । मंगल चौक( रंगोली प्रतियोगिता) में वैष्णवी पुलिस मॉडर्न स्कूल प्रथम ,कशिश सेबिन हिल्स स्कूल द्वितीय और खुशबू पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रही। पूजा थाल सजाओ प्रतियोगिता में सिदिका पुलिस मॉडर्न स्कूल प्रथम , मेघा पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और प्रज्ञा पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रही । मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में प्राची पुलिस मॉडर्न स्कूल प्रथम, हर्षिता शर्मा पुलिस मॉडर्न स्कूल द्वितीय,गोपी पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रही। लोकगीतों पर एकल नृत्य प्रतियोगिता में विशाखा यादव सेबिन हिल्स स्कूल प्रथम, एलिस सेबिन हिल्स स्कूल द्वितीय और अनन्या पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रही।सभी विजेताओं को 04 अक्टूबर को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे।
इस अवसर पर शाखा के सदस्य, शिक्षक, छात्राएं और अभिभावक गण उपस्थित रहे। आभार शाखा अध्यक्ष द्वारा और कार्यक्रम का संचालन शैलजा पाठक द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी उपस्थित लोगों के स्वल्पाहार की सुन्दर व्यवस्था की गई थी।













