Uncategorized
Trending

“टू ग्रेट लीडर्स, वन विजन”: सनशाइन ऑफ इंडिया के मंच पर सुनील कुमार खुराना का सम्मान

हरियाणा/हिसार, 2 अक्टूबर 2026। “टू ग्रेट लीडर्स, वन विजन, द बेटर इंडिया” की भावना के साथ सनशाइन ऑफ इंडिया संस्था द्वारा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “टुगेदर फॉर अ सोशल कॉज, टुगेदर फॉर अ ब्राइटर टुमॉरो” थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों, जीवन मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना था। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी श्री सुनील कुमार खुराना ने भी इस क्विज प्रतियोगिता में सक्रिय सहभागिता की। उनके ज्ञान, उत्साह और सकारात्मक भागीदारी की सराहना करते हुए संस्था द्वारा उन्हें “सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन” प्रदान किया गया।
संस्था की फाउंडर श्रीमती रेखा हिसार ने कहा कि गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के नारे आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं और समाज को इन महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक हैं। कोऑर्डिनेटर प्रतिभा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “कीप लर्निंग, कीप ग्रोइंग” के संदेश के साथ संस्था भविष्य में भी शैक्षणिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम जारी रखेगी। सुनील कुमार खुराना ने सनशाइन ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं नई पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर देती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *