Uncategorized
Trending

असत्य पर सत्य की विजय


विधा- कविता

जब-जब झूठ ने सिर उठाया,
सत्य ने अपना दीप जलाया।
कितने भी घनघोर अँधेरे,
सूरज को न रोक पाए घेरे।
झूठ भले ही शोर मचाए,
सच चुप रहकर राह दिखाए।
छल की नींव भले हो गहरी,
सत्य की शक्ति सबसे सुनहरी।
रावण का अभिमान मिटा था,
सत्य का ही ध्वज तब लहराया।
अधर्म चाहे कितना बढ़ जाए,
धर्म विजय का दीप जलाए।
झूठ महल चाहे बनवाए,
सच का एक वार ढहाए।
मिथ्या के सब रंग उतरते,
सत्य के मोती सदा निखरते।
सत्य कभी भी हार न सकता,
झूठ सदा संसार न सकता।
धैर्य, साहस और विश्वास,
सत्य बनाते जीवन खास।
सत्य-पथ पर काँटे होंगे,
कठिन परीक्षा के पल होंगे।
फिर भी जो ईमान निभाए,
वह जीवन में विजय पाए।
आओ, सत्य का साथ निभाएँ,
मन में सच्चाई अपनाएँ।
झूठ-कपट को दूर भगाएँ,
सत्य-सुशासन का युग लाएँ।
याद रहे यह अमर कहानी,
सत्य की महिमा सबसे निराली।
अंत समय जब पर्दा उठता,
सत्य विजेता बनकर उभरता।
सत्य अमर है, सत्य महान,
सत्य से ही जग की शान।
असत्य चाहे लाख सताए,
अंत में सत्य विजय पाए।

रचनाकार- श्री नंदकिशोर गौतम
पद- माध्यमिक शिक्षक
विद्यालय-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकौड़ी
विकासखंड- कुरई
जिला- सिवनी, मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *