Uncategorized
Trending

नवम्- सिद्धिदात्री

रुप नवम् है महागौरी का,
नवमी तिथी प्रिय है इनको।
गौर वर्ण था तप करने से,
हुई सिद्धिदात्री, यह तो।।

सबको देती हैं अशीष यें,
सबकी पूरण आस करें।
जो भी भाव सहित ध्याता है,
उसकी मन की पूर्ण करें।।

कमल पुष्प पर रहीं विराजत,
धरें चतुर्भुज आयुध निज।
शंख, चक्र व गदा, पदम् हैं,
शोभित चारों कर ज्यों द्विज।।

इस दिन नव-कन्या का पूजन,
भोज कराया जाता है।
फल, चुनरी, देकर के दक्षिणा,
इन्हें संवारा जाता है।।

शतावरी औषधि प्रिय इनको,
शक्ति बढ़ावे, रोग हरे।
तन-मन में स्फूर्त जगावे,
जो पावे सो सानन्द रहे।।

यही सिद्धिदायक माता हैं,
रुप अलौकिक बता दिया।
दर्शन करु जवारों का मैं,
कृपा करें सब, धरें दिया।।

रचनाकार-
पं० जुगल किशोर त्रिपाठी
(बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध साहित्यकार)
बम्हौरी, मऊरानीपुर, झाँसी (उ०प्र०)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *