Uncategorized
Trending

गीत सृजन

मुखड़ा
सजा दरबार मैया का, चलो चुनरी चढ़ाएँगे,
झुकाकर शीश चरणों में, सदा आशीष पाएंगे।

सजे दरबार में मैया, जले दीपक निराले हैं,
भजन गाते हुए भक्तों, के मुख पर भाव प्यारे हैं।
लिए श्रद्धा जले दीपक , चलें मैया पुकारे हैं,
चरण में शीश रखकर हम, सभी दुख भूल जाएँगे।

सजा दरबार मैया का, चलो चुनरी चढ़ाएँगे,
झुकाकर शीश चरणों में, कृपा का फल भी पाएँगे।

चुनरिया लाल मैया की, बड़ी सुंदर सुहाती हैं,
दया की दृष्टि से माता, सभी बाधा मिटाती है
बड़ी मां आस लेकर हम, तुम्हारे द्वार पर आए,
चलो करुणा भरी मैया, नए सपने सजाएँगे।

सजा दरबार मैया का, चलो चुनरी चढ़ाएँगे,
झुकाकर शीश चरणों में, सदा आशीष पाएंगे।

दया कर दो भवानी माँ, यही एक विनय हमारी,
मिले तेरी कृपा महके, यही दुनिया सदा प्यारी।
नत चरणकमल पर सिर धर, विनय श्रद्धासुमन लेकर ,
तुम्हारी प्रीत की छाया , सुखी जीवन बिताएँगे।

सजा दरबार मैया का, चलो चुनरी चढ़ाएँगे,
झुकाकर शीश चरणों में,सदा आशीष पाएंगे।


डाॅ सुमन मेहरोत्रा ‘सुरभि’
मुजफ्फरपुर, बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *