Uncategorized
Trending

रावण जलाओ, राम पाओ

आइये रावण को जलाते हैं
नये समाज को रचते हैं
जहाँ कोई न हो भेदभाव
हरेक इंसान मे दिखे समभाव ।

सभी प्राणी है एक समान
ये बातें अब ,सब लो मान
फिर, न कोई होगा रावण
न होगा उसका, हरेक साल दहन ।

हरेक इंसान मे छिपा है रावण
ये कहना तु, जरूर मान
उसी इंसान मे बसा है राम
ये बातें भी तु,ले मान ।

राम रावण दोनों है मन में
ये रहते हैं हमारे ही तन मे
कौन है रावण,?अब ये जान
धोखा, झूठ, लोभ, निंदा, गद्दारी ।

ईर्ष्या, क्रोध,घृणा, हिंसा, अभिमान
यही है रावण की पहचान
जब तक बसा है, ये सब
कहो राम मिलेगा कब?

अब पूछों राम की पहचान?
क्षमा, दया, तप और अहिंसा
सहनशील, प्रेम,शांति, और त्याग
जिस इंसान के मन में है आज ।

ये सारे गुण है इंसान मे
फैसला कर तु ,जाना है किसमे
अपने ही अंदर है रावण और राम
ये बाते लो अब मान ।

जला दो रावण के कामों को
मान लो बात, राम के ज्ञानो को
रावण के प्रतीक जलता है हरेक साल
फिर भी समाज है बदहाल ।

जग को दिखाने जला दिये रावण को
पूज लिये सबके सामने राम को
लेकिन मन में बसे रावण को नही जलाया
राम को भी,नही अपना पाया ।

फिर फायदा कुछ क्या पाया??
जहाँ के तहाँ ही न रह गया ?
आइये रावण को जलाते हैं
राम को मन में बसाते हैं ।

क्षमाप्राथी हूँ, यदि हुआ है कुछ गलती
चुन्नु कवि का स्वीकार करो विनती
मानो या ना मानो ये है तेरा अधिकार
रावण को मन से हटाकर,बसाओ राम का संसार ।

चुन्नू साहा पाकूड झारखण्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *