
है रघुकुल के शिरोधार्य
चरण पखारे को खड़ा मैं तेरे द्वार
है नाथों के नाथ शिरोमणि रघुनाथ
जग धन्य हो गया तुमसे मेरे जगन्नाथ
अयोध्या पधारे प्रभु जगत का करके कल्याण
देख रूप विराट आपका हलक मे अटके प्राण
धन्य है हम ओर धन्य है भाग्य हमारे
आप पुन: अपने धाम अयोध्या पधारे
मंगल ही मंगल हो प्रभु ऐसा हो जगत पर आपका आशीष
सदैव ही नतमस्तक हो मेरा शीष
मेरे अन्तर्मन मे रहे सदा प्रभु का ध्यान
मुखवाणी हो जय जय श्रीराम जय जय श्रीराम ।
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र











