
भारत माँ के वीर सिपाही, शत-शत तुम्हें प्रणाम,
तुम्हारे दम से रोशन है, भारत माँ का नाम।
सीना ताने खड़ा हिमालय, दिल में हिंदुस्तान,
हमारी फौज हमारी शान, हमारी फौज हमारी जान।
बर्फीली वादियों में रहते, तपते रेगिस्तान,
आँधी हो या घोर अँधेरा, ऊँचा रखते मान।
घर-आँगन से दूर रहकर, करते देश के नाम,
भारत माँ के वीर सिपाही, शत-शत तुम्हें प्रणाम।
तिरंगे की आन के खातिर, हर पल रहते तैयार,
देश की रक्षा करना ही है, जीवन का आधार।
उनके साहस की गाथाएँ, गाता हिंदुस्तान,
उनकी वीरता पर हम सबको, होता है अभिमान।
नदियों जैसी निर्मल भावना, पर्वत जैसा प्यार,
मिल-जुलकर हम सब सजाएँ, खुशियों का संसार।
शांति, प्रेम और एकता का, देते हैं पैगाम,
भारत माँ के वीर सिपाही, तुमको शत-शत प्रणाम।
जब तक सूरज चाँद रहेगा, गूँजेगा जयगान,
वीर जवानों के बलिदानों से, महके हिंदुस्तान।
दिल में भारत, साँस में भारत, भारत अपना मान,
हमारी फौज हमारी शान, हमारे फौजी हमारी जान।
रीना पटले शिक्षिका
जिला-सिवनी मध्यप्रदेश











