Uncategorized
Trending

मेरे राम आये

प्रभु श्री राम आये
मेरे प्राण श्री राम आये
देख छवि आपकी प्रभु हम दो जख हो आये
मेरे राम आये मेरे राम आये

बड़ी देर लगी आपको आने मे प्रभु
धर्य की अग्नि परीक्षा खूब ली आपने प्रभु
जब आये तो खूब आये प्रभु
सारा संसार ही भाव विव्हल हो गया
आपकी छवि से हम निहाल हो गये
चरणो मे आपकी जीवन चला जाये
खूब आये प्रभु मेरे राम आये

तीनो लोक के लोकाधीश भारत को आपने अपना कर्म बनाया
दुनिया को धर्य मर्यादा अनुशासन वचन निभाने का पाठ पढाया
प्रेम का एक नया सौपान दिखाया
ऊंच नीच से परे मनुष्यत्व का महत्व बताया
अपनत्व का एक नया रूप दिखाया
संपूर्णता मे ही सम्पूर्ण होने का अहसास कराया
लेकर अपना विराट दैवत्व रूप प्रभु आप आये
बस मेरे राम आये मेरे ही राम आये
भावविभोर हो गया प्रभु आप आये
मेरे राम मेरे राम आये

मेरे आराध्य मेरे प्रभु राम के स्तुति मे मेरी स्वरचित एवं मौलिक रचना

संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *