Uncategorized
Trending

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की मासिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, बिहार इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को संध्या सात बजे मासिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। गोष्ठी में कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं की प्रस्तुति से साहित्यिक समां बाँधा। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं की वाह-वाह और प्रशंसा से वातावरण गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आ० कामेश्वर कुमार कामेश जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गीता विश्वकर्मा ‘नेह’ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आ० पूर्णिमा सुमन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन कवयित्री ज्योति बरनवाल ने किया। आ० खुशबू बरनवाल ने नालंदा विश्वविद्यालय पर आधारित सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके पश्चात बिहार इकाई की अध्यक्ष खुशबू बरनवाल ‘सीपी’ ने अपनी मधुर आवाज में बाबू शोभनाथ सिंह मंच का कुलगीत प्रस्तुत किया। आ० सत्यभामा सिंह ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से अतिथियों एवं रचनाकारों का स्वागत किया।

काव्य पाठ के क्रम में आ० सत्यभामा सिंह, खुशबू बरनवाल ‘सीपी’, खुशबू बरनवाल, कवयित्री ज्योति बरनवाल, आ० पंकज धरोहर, सुशांत कुमार पाठक, उदय भारती, संध्या त्रिपाठी एवं नरेंद्र कुमार ने अपनी-अपनी रचनाओं से गोष्ठी को समृद्ध किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गीता विश्वकर्मा ‘नेह’ जी ने भी अपनी प्रस्तुति दी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आ० पूर्णिमा सुमन जी की भी प्रस्तुति हुई ।
अंत में आ० कामेश्वर कुमार कामेश ने अपनी प्रभावशाली ग़ज़ल की प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। सभी रचनाकारों की प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने सराहा और उत्साहपूर्वक प्रशंसा की।

गोष्ठी में साहित्य, संवेदना और रचनात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। इस आयोजन ने साहित्यकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने तथा साहित्यिक संवाद को आगे बढ़ाने का सार्थक अवसर प्रदान किया।

अंत में बिहार इकाई की अध्यक्ष खुशबू बरनवाल ‘सीपी’ जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, रचनाकारों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रकार गोष्ठी निर्धारित समयानुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

रिपोर्ट: कवयित्री ज्योति बरनवाल, नवादा (बिहार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *