Uncategorized
Trending

मन के आँगन में जलता दीप

गीत सृजन

मुखड़ा
मन के आँगन में जलता दीप,
आशा की किरणें लाता है।
घोर अँधेरों के बीच सदा,
जीने की राह दिखाता है।

जब दुख की बदली घिर आती,
जब मन में निराशा छाती।
विश्वास जगाता अंतर्मन,
नई सुबह फिर मुस्काती।
मन के आँगन में जलता दीप,
हर पीड़ा को सहलाता है।

मिट्टी का तन, बाती जीवन,
स्नेह बना इसका ईंधन।
त्याग-तपस्या से उजियारा,
प्रेम बना इसका दर्पण।
मन के आँगन में जलता दीप,
रिश्तों को जोड़ सिखाता है।

आँधी आए या तूफान,
डिगने न देना अपना मान।
छोटी-सी लौ भी कहती है,
कर सकते हो जग में उत्थान।
मन के आँगन में जलता दीप,
साहस का पाठ पढ़ाता है।

मन में करुणा, कर्म में निष्ठा,
जीवन की सुंदर अभिलाषा।
दूसरों के पथ पर जलकर,
बाँटो प्रेम और सद्भावना।
मन के आँगन में जलता दीप,
मानवता का मान बढ़ाता है।


डाॅ सुमन मेहरोत्रा ‘सुरभि’
मुजफ्फरपुर, बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *