
मिट्टी का वह लाल निराला,
भारत का अभिमान था।
लौह पुरुष सरदार पटेल,
एकता की पहचान था।।
नडियाद की पावन धरा पर,
उन्होने जन्म लिया महान।
राष्ट्रभक्ति को कर्म बनाया,
देश बना उनका अरमान।।
खेड़ा की धरती से उठकर,
संघर्षों की दुर्गम राह चुनी।
बारडोली के सत्याग्रह से,
उनकी शक्ति जग ने सुनी।।
गांधीजी के साथ चलकर,
आजादी का स्वप्न सजाया।
टूटे-बिखरे उस भारत को,
एक सूत्र में बांध दिखाया।।
रियासतों को जोड़कर उन्होंने,
इतिहास नया रच डाला।
भारत माँ के इन चरणों में,
अपना जीवन अर्पण कर डाला।।
न पद का मोह, न सत्ता की चाह,
केवल राष्ट्रहित सर्वोपरि था।
उनके लिए भारत का गौरव,
सबसे बड़ा दृढ़ संकल्प था।।
आज अगर वे लौट के आते,
भारत का परिवेश निहारते।
विकास देखकर हर्षित होते,
भेदभाव पर प्रश्न उभारते।।
स्वरचित मौलिक अप्रकाशित हैं।
मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।
+918875650006.












