
इलाहाबाद की पावन धरा पर,
आज एक सितारा आया था।
भारत माँ की सेवा यूं करने,
जिसने जीवन सारा लगाया था।।
मोतीलाल के लाल जवाहर,
अद्भुत प्रतिभा के धनी थे।
ज्ञान, विवेक और दूरदृष्टि के,
वे सच्चे सार्थक साधक बने थे।।
आजादी की खातिर उन्होंने,
जेलों की यातनाएँ सहीं।
गांधी जी के साथ चलकर,
स्वतंत्रता की दुर्गम राह चुनी।।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री,
बनकर उन्होने देश सँवारा था।
लोकतंत्र की मजबूत नींव रख,
भारत में नया सवेरा लाया था।।
विज्ञान, शिक्षा और उद्योगों को,
नई दिशा दिखलाई थी।
बड़े बाँध और संस्थानों से,
विकास की राह बनाई थी।
बच्चों के प्रति प्रेम देखकर,
हर बालक मुस्काता था।
चाचा नेहरू कहकर उनको,
हर बच्चा गले लगाता था।।
भारत का भविष्य बच्चों में,
वे निरंतर तलाशते थे।
शिक्षा, संस्कार और सपनों के,
नित नये सुंदर बीज वे बोते थे।।
चौदह नवंबर के दिन हम भी,
मिलकर बाल दिवस मनाते है।
नेहरू जी के प्रेम और आदर्शों को,
श्रद्धा से स्मरण सदैव करते हैं।।
राष्ट्रप्रेम, सद्भाव और शिक्षा का,
संदेश हमको वो दे गए।
आधुनिक भारत की नींव रख, इतिहास में अमर वो हो गए।।
मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया, डीडवाना, राजस्थान।












