
विधा : पद्य
आओ दीप जगाऍं ,
ये दीपावली मनाऍं ,
दीयों प्रकाश में हम ,
हम ईर्ष्या जलाऍं ।
देवों सा ये दीप हो ,
प्यार का बाती हो ,
दैत्य सा तम लिए ,
अमावस्या राति हो ।
कीटों सा दैत्य जले ,
देव क्रोध सा तैल में ,
ईर्ष्या द्वेष कीट फले ,
अहम् रूपी मैल में ।
प्यार जले प्यार से ,
प्यार हेतु प्यार हो ,
प्यार हेतु जीते प्यार ,
प्यार हेतु ही हार हो ।
हम ये दीप जलाऍं ,
ये दीपोत्सव मनाऍं ,
एक दूजे संग प्यार से ,
कर कंधा उर मिलाऍं ।
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।












