Uncategorized
Trending

नींद

विधा : पद्य
नींद होती आयु वर्धक ,
नींद होती है सुखधाम ।
नींद ही श्रम सफलता ,
नींद देती श्रम विराम ।।
जहॅं है अथक परिश्रम ,
तहॅं अनिवार्य विश्राम ।
मंजिल हो जब प्राप्ति ,
वही युवावस्था नाम ।।
नींद आना वृद्धा सुख ,
जैसे नींद देव के धाम ।
चिंता तज चिंतन मनन ,
और करना है आराम ।।
नींद आना बहुत जरूरी ,
अनिद्रा है रोगी पहचान ।
समय से सोना व जगना ,
अतिनिद्रा कमजोरी निशान ।।
अनिद्रा और यै अतिनिद्रा ,
दोनों बनाते हैं अस्वस्थ ।
निद्रा तन स्वस्थ रखता ,
निद्रा जीवन को मस्त ।।
निद्रा से तन मन स्वस्थ ,
निद्रा से स्वस्थ जीवन ।
नींद रोग से निजात देता ,
नींद से ही नवजीवन ।।


अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *