रायपुर के कवि एवं साहित्यकार प्रमोद पटले को राष्ट्रीय भर्तृहरि विक्रम भोज पुरस्कार

सुखवाड़ा सेवाश्रम भोपाल और राष्ट्रीय भर्तृहरि विक्रम भोज पुरस्कार समिति भारत द्वारा आयोजित आठवें प्रतिभा सम्मान समारोह में रायपुर छत्तीसगढ़ के कवि प्रमोद पटले को साहित्य और समाज के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए “राष्ट्रीय भर्तृहरि विक्रम भोज पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मानसिंह परमार (पूर्व कुलपति), श्री नारायण पवार राऊत (पूर्व डीजीएम), डॉ. विजय कुमार पराड़कर (पूर्व निदेशक), श्री आर.के.पी. राहंगडाले (डीजीएम), कर्नल श्री सदन बघेले, श्री वल्लभ डोंगरे, अंचित पटले एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
श्री पटले को पूर्व में भी देश की अनेक संस्थाओं द्वारा उनके उत्कृष्ट लेखन एवं साहित्य-सृजन के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में श्री प्रमोद पटले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं तथा पंवार क्षत्रिय संगठन, रायपुर में महासचिव के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। वे साहित्य, संस्कृति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की ओर से दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा, नवभारत वार्ता डिजिटल समाचार पत्र, एवं स्फूर्ति संकेत पाक्षिक पत्रिका परिवार प्रमोद जी को सुखमय यशवान जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करता है।











