Uncategorized
Trending

रिश्ते

विधा – काव्य

रिश्ते आज बदल गये
झूठे मान सम्मान की भेंट चढ़ गये

अपनेपन की समझ अब ना रही
प्रेम रिश्तों में जंग लग गई

आपसी संबंधों में सहनशीलता खत्म सी हो गई
विश्वास एक दूजे पर करना टेढ़ी खीर हो गई

दुनियाँ के रंग में अब हर इंसान ही रंग गया
भौतिकता की आंधी में एकला सुखों में डूब गया

धन लोलुपता की भूख में इंसान स्वार्थी हो गया
अपनों के प्रति फ़र्ज़ ईमान से दूर वो हो गया

पैसा बंग्ला गाड़ी ऐशो आराम के साधन अब परिवार के सदस्य हो
कलयुग के फेर में परिवार सब हवा हो गए

एकला चलो की आंधी है पूछनेवाला अब गलती से कोई साथी है

मकान के मकान अब वीरान हो गये
भरा पूरा परिवार दूर के स्वप्न रह गए


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *