Uncategorized
Trending

“सत्य ही जीवन का आधार है”

सत्य ही शिव है, सत्य ही सुन्दर है,सत्य ही जीवन का आधार है,
सत्य पर टिकी सारी दुनिया है,सत्य की होती जयकार है ||
सत्य कभी मिटती नहीं है,सत्य को होता ना भय है,
सत्य कभी छिपता नहीं है,सत्य ना होता पराजय है ||

सत्य की परख तब होती है,जब असत्य के होते बोलबाले हैं,
झुठ पर सभी हां बोलते हैं,सत्य को बिना खंगाले हैं |
सत्य को छिपाना मुश्किल होता, सत्य होता एक दिन उजागर है,
सत्य कभी दबता नहीं है,सत्य का होता एक दिन असर है ||

सत्य कभी नहीं मिटता है,सत्य को छुपाना आसान नहीं है,
सत्य के आगे झुठ नहीं टिकता, सत्य की परख यही है |
आज मानव झुठ बोलकर, दूसरों को बहुत सताते हैं,
सच्चाई जब सामने आता है, फिर डरकर बहुत घबराते हैं ||

सत्य की परख उसी को होता,जो सत्य का पालन करता है,
सत्य में रहता,सदा सत्य बोलता,सत्य के लिए वह मरता है |
सत्य कभी पराजित नहीं होता,सत्य एक दिन सामने आता है,
सत्य तो सिर्फ सत्य है, सत्य से मन कभी नहीं घबराता है ||
प्रेमलाल किशन (सहायक शिक्षक)
शासकीय प्राथमिक शाला बुढ़नपुर,
संकुल केन्द्र गहरीनमुड़ा,
विकास खंड व जिला -सक्ती,
छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *