
यह जीवन एक कहानी है,
मौजों की अजब रवानी है,
दुनिया सपनों की सुहानी है,
ठोकर किस्मत की खानी है,
यह जीवन एक कहानी है!!!
कहानी के किरदार बहुत,
समझना और निभाना है।
सबको ही लेकर चलना है,
नदिया का जैसे पानी है।
यह जीवन एक कहानी है!!!
जो दर्द किसी का बांटो तुम,
एहसान कभी ना जतलाओ।
बस प्यार से बाँह गहो उसकी,
मानवता की यही निशानी है।
जीवन एक कहानी है!!!
सुलेखा चटर्जी,