Uncategorized
Trending

मैं जानती हूँ

मैं जानती हूँ तुम मेरा हाथ कभी नहीं छोड़कर जाओगे
तुम अपनी जान से ज्यादा मुझे चाहते रहोगे ll

वो तुम ही हो जिस ने मेरा हाथ हमेशा थामे रखने के लिए थामा है
जाने क्यों पर मुझे तुम्हारे इस यकीन पर यकीन हो चला है ll

दुनिया ,जहाँ की परवाह मुझे नहीं हुई ,
जब भी तुमने मेरा हाथ ,साथ निभाने के लिए पकड़ा,मेरा गुरूर बड़ा है ll

जिंदगी की एक हसीन कहानी बन गई
जबसे तुमने कसम प्यार की, हर रस्म में निभाने की ली
मेरी नाराजगी में,मेरे रूठने में भी मुझे एक पल नहीं छोड़ा है ll

मेरी आँखों से बहते आँसू तुमसे देखे नहीं जाते
मेरी हर खुशी के मालिक मेरे हर ग़म में भी साथ तुम खड़े होते ll

मालूम है मुझे जब कभी अंधेरी रात जीवन में आएगी
हमारे प्यार के जुगनुओं की रोशनी जगमगा जाएगी ll

मीना रावलानी
कोटा राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *