अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंचजनपद नैनीताल हल्द्वानी इकाई द्वारा आज हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज हल्द्वानी में एक काव्य संध्या का आयोजन किया गया।

काव्य संध्या की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता जोशी पुष्पांजलि ने की।
बीना जोशी हर्षिता द्वारा मां सरस्वती की वन्दना से काव्य संध्या का प्रारंभ हुआ।
काव्य संध्या में अपनी रचना सुनाते हुए डा भगवती पनेरु , श्रीमती आशा दरम्वाल, मीना अरोड़ा, दीक्षिता पंत, अमृता पाण्डे, इन्द्रा तिवारी इंदु,सचिव श्रीमती मंजू जोशी मनु, डॉ शशि जोशी शशि,श्रीमती लता पंत, श्रीमती मुन्नी पंत, माया उपाध्याय , डॉ पुष्पलता जोशी पुष्पांजलि,उपाध्यक्ष श्रीमती दीक्षा जोशी आदि सभी कवयित्रियों ने महिलाओं की वास्तविक समाजिक स्थिति को उजागर करते हुए उनके द्वारा समाज के उत्थान में किये गये कार्यों का गुणगान किया।
इससे पूर्व मंच की अध्यक्ष डॉ पुष्पलता जोशी पुष्पांजलि, डॉ शशि जोशी शशि, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बिपिन चन्द्र पाण्डे, इन्द्रा तिवारी इंदु सहित सभी कवयित्रियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जगदीश उपाध्याय, हरीश देवड़ी, गीता,कमल जोशी,हेम बेलवाल,मोहन चन्द्र शर्मा,दिव्यम तिवारी, नव्या जोशी , माया उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
मंच की महामंत्री श्रीमती इन्द्रा तिवारी इंदु ने काव्य संध्या का बड़े ही मनमोहक ढंग से संचालन किया।











