
1.तिरंगा
तिरंगा ।
शान तिरंगा।
आन बान तिरंगा।
गौरव का गान तिरंगा।
हम सब की पहचान तिरंगा।
तीन रंगों से सजा प्यारा तिरंगा ।
मातृभूमि के प्रति वीरों का सम्मान तिरंगा।
2.भारत
भारत।
मेरा भारत।
सबसे प्यारा भारत।
आंखों का तारा भारत।
अद्भुत सुंदर रूप निराला भारत ।
श्री राम की शक्ति से प्रकाशित भारत।
धर्म संस्कृति ज्ञान विज्ञान का भंडार है भारत।
- वीर
वीर।
रणधीर वीर।
भारत रक्षक वीर।
दुश्मनों को पछाड़े वीर।
देश की सीमा में डटे है वीर।
विजय बिगुल बजाए देश के वीर।
प्राण दान देकर गर्व से भर जाए वीर।शिखा पाण्डेय सरायपाली












