Uncategorized
Trending

गणतंत्र दिवस

बड़ा पावन पर्व है यह ..
देश ने निज संविधान अपनाया।
26 जनवरी 1950 की तारीख को
भारत पूर्ण गणतंत्र बन पाया।

है, पराधीनता पर विजय का,
यह.. स्वाधीनता का प्रतीक ।
दिलाता है.. याद उनकी जो..
जुल्म के खिलाफ लड़े निर्भीक।

हर्ष और गौरव का दिन यह…….
कराता विविधता में एकता का दर्शन।
झलकता शौर्य गौरवशाली सेना का
सांस्कृतिक और समृद्ध परंपरा का प्रदर्शन।

आज के दिन.. भूल ना पाएं उन,
अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को ।
किया अथक संघर्ष और बलिदान जिसने
भारत को पूर्ण स्वराज बनाने को

हुए 76 वर्ष पूर्ण स्वाधीनता के
प्रगति पथ पर पग- पग बढ़ आए हैं।
राग द्वेष का भेद भूल कर आओ
तिरंगे के आगे नतमस्तक हो जाएं।

उर्मिला ढौंडियाल “उर्मि”
देहरादून ( उत्तराखंड )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *