
प्रयोजन :- कविवर आज़ाद वतन वर्मा के काव्य संग्रह ‘फूल से भारत में’ का विमोचन.
संचालन/संयोजन :- श्री विनोद नयन जी (सबरस के सुप्रसिद्ध कवि, नामचीन साहित्यकार)
शानदार आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हिस्सा रहें कविवर श्री ब्रजकिशोर पटेल (इटारसी )जिनके शानदार व्यंग्य और हास्य नें माहौल को खुशनुमा कर दिया.,शानदार और उत्कृष्ट मंच संचालक व सर्वविधा के कवि श्री विनोद नयन जबलपुर,छोटे पर्दे की अदाकारा और देश की नामचीन कवयित्री सुश्री काव्या मिश्रा मुंबई, श्री आज़ाद वतन वर्मा (ओज कवि नागोद),आपका अपना साथी शैलेश “शैल”हास्य व्यंग्य कवि बालाघाट,प्रोफ़ेसर डा. रानू रूही (गीत और ग़ज़लों की मधुर आवाज़ जबलपुर, सुश्री मंजूश्री पुष्प (गीत और समसामयिक काव्य नागपुर), सुश्री रीता पांडे विनीत जबलपुर,गीतकार श्री सोहन सलिल जबलपुर नें शानदार काव्य पाठ किया.
कार्यक्रम में संस्कारधानी जबलपुर के न्यायिक जगत, शिक्षा और साहित्य जगत की बड़ी,हस्तियां,पत्रकार,विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर,पीएचडी स्कालर, नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर, व्याख्याता, सीनियर स्टूडेंट,प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहें.
शैलेश”शैल”
हास्य -व्यंग्य कवि









