Uncategorized
Trending

तिरंगे को संभाल कर रखो

तिरंगे को संभाल कर रखो

लहराओ तिरंगे खूब शान से
लेकिन भूलो मत,एक बात से
संभाल कर रखो,तुम इसे
फेक कर रखो न,ऐसे वैसे
अक्सर देखा गया है
ध्वाजारोहण के बाद,फेंका गया है
भूलवश ही ऐसा हो गया है
शायद उनसबो को नही बताया है
कि,ये तिरंगे का कितना महत्व है?
इसमे छिपी है,भारतीयो का अपनत्व है
हमसबो का कर्तव्य है यही
तिरंगे का ज्ञान देना है,सही
ये तिरंगा हमारे राष्ट्रीय धरोहर है
इसे देख ही,मन मे खुशी की लहर है
इसे पाने हेतु,हजारो लोगो ने बलिदान दिये
देश अपना हो,का नारे दिये
आजाद देश की बनी ये पहचान
जब मिले हमे,तिरंगे का निशान
इसी हर्षोउल्लास मे तिरंगे का ख्याल
रखे सभी भारतीय हर हाल
जहाँ भी मिले तिरंगे हमसब को
देख उसे गौरवान्वित करे,खुद को
मन ही मन ,करे उसे सलाम
तिरंगे है,हमारे देश के शान
चुन्नू कवि ,खुद के साथ सबको बता दे
जहाँ तहाँ तिरंगे को न फेक दे
ध्वजारोहण होते ही,पहला काम
तिरंगे को रखे,,ससम्मान
फेके हुए तिरंगे,मिले जिस स्थान
उठाकर उसे, उचित दो सम्मान
जय तिरंगा, जय जय हिन्दुस्तान
तुम ही हो,हमारे देश के शान
चुन्नू साहा पाकूड झारखण्ड
9771223461

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *