Uncategorized
Trending

पेड़ लगाओ पानी बचाओ प्लास्टिक हटाओ

सृष्टि हेतु है जीवन बहुमूल्य ,
जीवन स्वस्थ सरल बनाओ रे ।
पेड़ लगाओ पानी बचाओ ,
प्लास्टिक हटा उम्र बढ़ाओ रे ।।
पेड़ पानी सच्चे मित्र हमारे ,
प्लास्टिक जीवन अवरोधी है ।
प्लास्टिक करे जीवन बाधित ,
प्लास्टिक स्वास्थ्य विरोधी है ।।
शहर गाॅंव पेड़ पानी पे निर्भर ,
वृक्ष है देता फल औ छाॅंव रे ।
पेड़ लगाओ पानी बचाओ ,
प्लास्टिक बचा उम्र बढ़ाओ रे ।।
वृक्ष जल है जिसका संरक्षक ,
वह बना वृक्ष जल के भक्षक ।
प्लास्टिक है प्रदूषण फैलाता ,
कौन बनेगा जीवन के रक्षक ।।
तीनों स्वस्थ जीवन के बाधक ,
नहीं मिल पाए कहीं ठाॅंव रे ।
पेड़ लगाओ पानी बचाओ ,
प्लास्टिक हटा उम्र बढ़ाओ रे ।।
बंद करो अब वृक्ष के कर्तन ,
मत करो जल का दुरुपयोग ।
प्लास्टिक होत जीवन घातक ,
तीनों होते हैं जीवन हेतु रोग ।।

अरुण दिव्यांश
डुमरी अड्डा
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *