Uncategorized
Trending
दिनांक 29 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय ‘नन्हे सितारे’ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

दिनांक 29 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय ‘नन्हे सितारे’ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से 81 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जिनमें से 19 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजलि साह द्वारा किया गया एवं पुरस्कार वितरण माननीय जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में डीपीसी श्री महेश कुमार बघेल एपीसी (अकादमिक) श्री चुनेन्द्र बिसेन जी, एपीसी (जेंडर) श्रीमती चंद्ररेखा ठाकुर, ओएलएफ की ओर से महाराष्ट्र स्टेट कंसल्टेंट श्रीमती चित्रा खन्ना, छत्तीसगढ़ से डिविजनल मैनेजर श्री जितेंद्र सिंह तथा ओएलएफ की टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पर्दे के पीछे के हीरो दिन रात मेहनत कर इस प्रोग्राम को सफलता पूर्वक ओर शांतिप्रिय तरीके से सम्पन्न कराने वाले विनोबा ऐप परिवार के प्रमुख छोटे भाई केशव जी को भी बहुत बहुत बधाई











