Uncategorized
Trending

वो अपना शहर

वो अपना शहर जो कल तक अपना था
क्यों आज वो अपना शहर लगता बेगाना है
जिस शहर गली बीता बचपन जन्म लिया था
क्यों आज फिर वो अपना शहर अनजाना लगता है
बदल गये दर ओ दीवार अपने ही मकां की
आज वो सपनों से सजा घर अपना सा लगता है
कुछ निशां आज भी बाकी है उस घर में
बीते बचपन की किलकारियां उस घर में
चौराहे गलियां सब बदली बदली लगती है
अब तो अपने संगी साथी भी अजनबी लगते हैं
कहां गुम हो गया वो अपनो का अपनापन
आज हर कोई क्यों गैर सा लगता है
शोर शराबा रहता था हर तरफ हर घर
आज वो घर गलियां क्यों बेमानी ही लगती है
रहता मन में सब एक ही सवाल सर पल
क्यों ,क्यों अपना ही घर अब घर नहीं लगता
मेहमान सा बन जाते अपने ही शहर में अब
अपना वो शहर अब अपना नहीं लगता

प्रिया काम्बोज प्रिया
सहारनपुर उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *