Uncategorized
Trending

आहुति शुक्ला ने सम्हाली हिन्दुत्व के प्रचार की डोर

संकेत साहित्य समिति बिलासपुर इकाई की मासिक गोष्ठी समिति के महासचिव श्री नरेंद्र शुक्ला ‘ अविचल’ के निज निवास गीतांजलि सिटी में संपन्न हुई । गोष्ठी की शान अयोध्या से पधारी मात्र 11 वर्ष की बालिका आहुति शुक्ला थी । आपने विभिन्न विषयों में स्वरचित कविताओं से उपस्थित सभी का दिल जीत लिया। अयोध्या से पधारे श्री विनय शुक्ला के मुख्य अतिथ्य , श्री सूर्यकांत त्रिपाठी के विशिष्ट आतिथ्य एवं श्री अंजनी तिवारी ‘सुधाकर’ की अध्यक्षता में संपन्न। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राकेश खरे ‘ राकेश ‘ एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री नरेंद्र शुक्ला ‘अविचल’ द्वारा किया गया । गोष्ठी ने सिद्ध कर दिया कि बच्चों के लालन-पालन एवं सर्वांगीण विकास में माता-पिता का विशेष योगदान होता है । निश्चित ही आहुति की माता श्रीमती गरिमा शुक्ला बधाई की पात्र हैं जिन्हेंने आहुति को अपनी अल्प -आयु में ही जीवन की ऊंचाइयों को छूने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया है। उपस्थित सभी श्रोताओं ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और श्री सौरव शुक्ला को कार्यक्रम में आहुति को आमंत्रित करने पर तहे दिल से धन्यवाद दिया। प्रेरणादायक आयोजन हेतु कवि संगम त्रिपाठी ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *