Uncategorized
Trending

कपिलश फाउंडेशन द्वारा एक काव्य गोष्ठी

1 फरवरी 2026 को कपिलश फाउंडेशन के बैनर तले कपिलश साहित्यकार समिति खुर्जा शाखा द्वारा एक काव्य गोष्ठी का नगर के नारायण पत्रालय में आयोजन किया गया। जिसमें कपिलेश की खुर्जा कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें खुर्जा के प्रख्यात कवि डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या सागर ‘ को संस्था के संरक्षक का पद दिया गया। और खुर्जा नगर अध्यक्ष के रूप में “रूद्राणी” पूनम शर्मा को पदभार दिया गया, साथ ही पुष्टी अग्रवाल को सचीव का पद दिया गया।
गोष्ठी में अभिलाषा रुहेला जी की पुस्तक ‘मेरी अभिव्यक्ति ‘ का विमोचन भी किया गया। कपिलश की ओर से कपिलश की पूरी टीम और नगर अध्यक्ष पूनम शर्मा जी ने अभिलाषा जी को शोल ओढ़ाकर उन्हें पुस्तक के लिए सम्मानित किया एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की‌।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन कपिलश फाउंडेशन की सांस्कृतिक सचिव पुष्टी अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ साहित्यकार कवि एवं कवयित्रियाँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धपाल सिंह सजग,कपिलश के महासचिव आ० जय किशन जय, अतिथि अभिलाषा रुहेला व स्वाति गोयल जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ।
तत्पश्चात कपिलश फाउंडेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ साधना अग्रवाल साधिका द्वारा मां शारदे की वंदना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी रचनाकारों ने सुंदर प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोहा। समिति के संरक्षक डॉ विश्वंभर दयाल अवस्थी “विद्यासागर” द्वारा
“बसंत में कंत अनंत कहीं,
मोय रोज मनोभव मारत है।
लगै कोयल कूक डरावनी सी,
अरु मंद समीर पछारत है।।”
अभिलाषा रुहेला द्वारा अनमोल मांग, स्वाति गोयल द्वारा कान्हाजी व बसंत, मीनू गुप्ता द्वारा मेरे लिए मेरा देश महान, रिंकी अग्रवाल द्वारा संत रैदास, पतझड़ मौन था, पुष्टी अग्रवाल द्वारा तू मेरे साथ न चल, डॉ साधना अग्रवाल द्वारा यूं तो काफी फासले हैं, “रूद्राणी” पूनम शर्मा द्वारा ज़रा जांच लो,हां लेते बदन को (ग़ज़ल), बुद्धपाल सिंह सजग द्वारा बात करता है प्रमोद गौड़ द्वारा सबको मेरा प्रणाम, रेनू तायल द्वारा इतना बड़ा है यह संसार और शाकुल तायल एवं सोम शर्मा द्वारा गीतों की सराहनीय प्रस्तुति रही।
कार्यक्रम में बुद्धपाल सिंह सजग, अभिलाषा रुहेला, स्वाति गोयल, डॉ साधना अग्रवाल साधिका, डॉ विश्वंभर दयाल अवस्थी “विद्यासागर”, प्रमोद गौड़,जय किशन जय, पूनम शर्मा रूद्राणी, रेनू तायल, मीनू गुप्ता, रिंकी अग्रवाल, पूनम सिंघल, पुष्टि अग्रवाल, शाकुल तायल और सोम शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *