Uncategorized
Trending

सकारात्मकता


सकारात्मक सोच की किरण जब मन में उतर जाती है,
तो अँधेरी सी लगने वाली राह भी रोशन हो जाती है।
निराशा के बादल धीरे-धीरे छँटने लगते हैं,
और जीवन में नए सपने पनपने लगते हैं।

जब सोच में विश्वास होता है,
तो कदमों में भी साहस आ जाता है।
हार भी तब हार नहीं लगती,
बल्कि सीख बनकर आगे बढ़ा जाती है।

सकारात्मकता से मन हल्का रहता है,
तनाव का बोझ धीरे कम हो जाता है।
चेहरे पर मुस्कान सज जाती है,
और हर दिन खास बन जाता है।

यह हमें धैर्य रखना सिखाती है,
मुश्किल समय में डटे रहना सिखाती है।
क्रोध की जगह शांति भर देती है,
और रिश्तों में मिठास बढ़ा देती है।

सकारात्मक सोच से सपनों को पंख मिलते हैं,
डर के बंधन टूटते हैं, हौसले खिलते हैं।
जो कल असंभव लगता था,
आज वही संभव सा दिखने लगता है।

सच है कि सोच ही जीवन की दिशा बनाती है,
सकारात्मकता हमें बेहतर इंसान बनाती है।
इसलिए हर दिन यही प्रयास करें,
मन में अच्छे विचार ही बसाएँ रखें।


पल्लवी पटले
जिला-सिवनी, मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *