Uncategorized
Trending

कल्प कथा मंजूषा मंच पर सजी डॉ जिनेंद्र जैन की कहानियाँ।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि कल्प कथा मंजूषा मंच अहमदाबाद के डॉ जिनेंद्र जैन की कहानियों से सजा।

अहमदाबाद गुजरात की वरिष्ठ चिंतक डॉ श्रीमती नलिनी शर्मा कृष्ण जी के मंच संचालन के कार्यक्रम में डॉ जैन ने दंगों के समय की सामाजिक परिस्थितियों पर आधारित कौन सा सच और हकीकत से गुजरते हुए कहानियों का वाचन किया।

कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के समीक्षा एवं समालोचना के विशेष प्रारूप के आयोजन में ढाई दशक से अधिक समय से साहित्य सेवारत लघु कथाकार डॉ जैन को कल्प कथा मंजूषा पत्रम से सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।

समीक्षक श्रीमती भावना भारद्वाज जी, एवं समालोचक श्री चंद्र प्रकाश गुप्त चन्द्र बुंदेला जी की विशिष्ट भूमिकाओं से सजे कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव १५०वें वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्दे मातरम् का गायन किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों को आभार प्रकट करने बाद सर्वे भवन्तु सुखिन: श्लोक पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *