
उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में,
चौरी चौरा स्टेशन पर घटना हो गई।
पुलिस व आंदोलनकारी में झड़प हुई,
असहयोग आंदोलन में हिंसा हो गई।।
२ फरवरी १९२२ को उत्तरप्रदेश के,
चौरी चोरा स्टेशन के गौरी बाजार में।
उच्च खाद्य कीमतों,शराब बिक्री के,
विरोध में बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ।।
यहाँ प्रदर्शनकारियों के ऊपर,
पुलिस द्वारा गोली चलाई गई।
कई घायल, कुछ की मृत्यु हो गई।
इसके विरोध में शांतिपूर्ण रैली हुई।।
४ फरवरी १९२२ को इस रैली पर,
पुनः पुलिस के द्वारा गोलियां चली।
वो मातृभूमि के सेवक सामने खड़े रहे,
कई घायल हुए, तीन लोग शहीद हुए।।
वो तान के सीना आगे को बढते गए,
पुलिस थाना आग के हवाले कर गए।
इससे वहाँ २२ पुलिसकर्मी मारे गए ,
गांधीजी असहयोग आंदोलन रोक दिए।।
इसमे २२५ लोगो पर मुकदमे हुए,
१७२ को फाँसी की सजा सुनायी।
परंतु फिर १९ लोगों को फांसी दी गई,
९९ लोगों ने कारागाह की सजा पाई।।
मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।











