Uncategorized
Trending

ज़िंदगी का नाम चलते चलो

जिन्दगी चलायमान है
रुकना नहीं इसका काम है

गतिशीलता ही जिन्दगी का पर्याय है
नित नये परिवर्तन ज़िंदगी के नये अध्याय है

गतिशीलता से परिवर्तन का तालमेल ही जिन्दगी की निरंतरता को साधती है
अनुकूलता की परिधि मे जिन्दगी के लक्ष्यों को मापती है

जिन्दगी का वेग समय की गतिशीलता से ही संचालित होता है
समय के अनुरूप ही ज़िंदगी मे ठहराव का पूर्ण आभाष होता है

उचित समय पर लिये गये निर्णयों से जिन्दगी की उचित दिशा तय होती है
दिशानुरूप चलायेमान ज़िन्दगी से जीवन की सार्थकता सिद्ध होती है

समय जीवन चक्र को परिभाषित करने का एक माध्यम है
युग नियंताओं को मार्ग प्रशस्त करने का एक साधन है

जीवन मे आये हो तो चलना ही हमारा ध्येय है
परिवर्तनशील समय को स्वनुरूप साधना ही उद्देश्य है


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *