
अंडर १९ विश्व विजेता भारत बना,
इंग्लैण्ड को १०० रनों से हरा दिया।
मन्नू हमारा यह आज का भारत है,
अंडर१९ में अपना तिरंगा फहराया हैं।।
वैभव सुर्यवंशी ने शतक लगाया,
जीत का पुनः इतिहास दोहराया।
आज कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी,
खुलकर वैभव का साथ निभाया।।
सब लोग बधाईयां दे रहे है,
अंडर१९ भारतीय टीम को।
वर्ल्ड कप को बरकरार रखके,
युवाओं ने खुशियों को पाया है।।
सब मिलजुल कर रहते हैं,
ना आपस में कलह करते है।
सबको यूं मोहबत का पैगाम हैं,
भारत को खुशियों की सौगात है।।
सदैव आगे कदम बढाते रहो,
चाँद पर यूं तिरंगा लहराते रहो।
सब मिलकर साथ निभाते रहो,
मन्नू गीत वतन के तुम गाते रहो।।
मुन्ना राम मेघवाल।।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।











