Uncategorized
Trending

कल्पकथा सम्मान समारोह फरवरी २०२६ में देश भर के विद्वान साहित्यकार सम्मानित।

विजय रघुनाथराव डांगे को कल्प शिल्प विभूषण, डॉ श्याम बिहारी मिश्र को कल्प कवि कुल कलश, ज्योति प्यासी को कल्प सृजन भूषण पद्म सम्मान- कल्पकथा परिवार।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि फरवरी २०२६ मासिक सम्मान समारोह में कल्पकथा परिवार ने विविध विधाओं में विद्वान रचनाकारों को सम्मानित किया।

डॉ. गजेंद्र हरिहारनों दीप के मुख्य आतिथ्य और वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी, प्रशिक्षक कुमुद रंजन सिंह नालंदा (बिहार) के अध्यक्षता के कार्यक्रम का कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया जिसमें देश भर के साहित्य प्रेमीजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

पवनेश मिश्र के संचालन के आयोजन में ज्योति प्यासी को साप्ताहिक आमंत्रण विशेष कल्प सृजन भूषण पद्म सम्मान, अमित पण्डा अमिट रोशनाई को कल्प सृजन भूषण शंख सम्मान, ज्योति राघव सिंह को कल्प सृजन भूषण नील सम्मान, सूर्यपाल नामदेव चँचल को कल्प सृजन भूषण कोटि सम्मान, राम सनेही ओझा को कल्प सृजन भूषण लक्ष्य सम्मान, डॉ श्याम बिहारी मिश्र को कल्प कवि कुल कलश सम्मान एवं विजय रघुनाथराव डांगे को समग्र विशेष कल्प शिल्प विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कल्पकथा संस्थापक दीदी राधा श्री शर्मा सभी साहित्य सुधिजनों से राष्ट्र प्रथम, हिन्दी भाषा, सनातन संस्कृति एवं सद साहित्य की सेवा हेतु प्रतिबद्ध रहने का आवाह्न किया।

अंत में कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार द्वारा देश प्रेम की भाव धारा को समर्पित राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के १५०वैं स्मरणोत्सव वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्देमातरम गायन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *